👉 कैसा होगा कलयुग में सतयुग 👈 वर्तमान में सन् 1997 से 3000 ईसवी तक पुन: सतयुग जैसा वातावरण ,आपसे प्रेम का माहौल बनेगा ।फिर से फलदार वृक्ष तथा छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे। फैक्ट्रीया धुआ रहित होगी। फिर बंद हो जाएगी ।लोग हाथ से बने कपड़े पहनेंगे। मिट्टी या स्टील के बर्तन प्रयोग करेंगे जो छोटे कारखानों में मानव चलित यंत्रों से तैयार होंगे जो मानव संचालित अहरण की तरह चलेंगे। पशुधन बढ़ेगा ।सब मानव मिलकर पूरी पृथ्वी को उपजाऊ बनाने में एकजुट होकर कार्य करेंगे ।कोई धनी व्यक्ति अहंकारी नहीं होगा। वह अधिक धन दान में देगा ।जो अधिक धन संग्रह करेगा, उस मूर्ख कहा जाएगा । उसको ज्ञान समझाकर सामान्य जीवन जीने की प्रेरणा दी जाएगी जिसको वह स्वीकार करेगा। सामान्य जीवन जीने वाले और भक्ति,दान धर्म करने वाले की प्रशंसा होगी। पश्चिमी देशों ( अमेरिका , इंग्लैंड आदि आदि) वाली सभ्यता समाप्त हो जाएगी। स्त्री पुरुष पूरे वस्त्र पहना करेंगे ।सुखमय जीवन जिएंगे। एक -दूसरे की सहायता अपने परिवार की तरह करेंगे कलयुग में सतयुग एक हजार वर्ष तक चलेगा ।...